जिले की 11 सड़कों में ठप हुई वाहनों की आवाजाही
चम्पावत। बारिश की वजह से चम्पावत जिले की 11 ग्रामीण सड़कों में आवाजाही ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को लंबी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। चम्पावत जिले में बारिश से 11 ग्रामीण सड़कें बंद चल रही है। इससे इन सड़कों से जुड़े ग्रामीणों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक लोनिवि लोहाघाट की चमदेवल-जाख गजीना सड़क बंद हो गई है। लोनिवि चम्पावत की हरम-रमैला, लड़ाबोरा-क्वारसिंग सड़क में वाहन नहीं चल पा रहे हैं। पीएमजीसवाई की जैगांव-जैतोली, धौन-दियूरी-बजौन, खटोली मल्ली-वैला, चल्थी-नौलापानी, किमतोली-कोट, चमदेवल-निडिल सड़क बंद चल रही है। पीएमजीएसवाई लोहाघाट की चिलनिया-पुनौली सड़क में मलबा आ गया है, जबकि एनपीसीसी चम्पावत की अमोड़ी छतकोट-घुरचुम पाली सड़क बंद हो गई है।
