भगवानपुर में तहसील दिवस पर दो शिकायतों का निस्तारण
रुड़की। मंगलवार को भगवानपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने पिछले तहसील दिवस की समीक्षा की। साथ ही, क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। तहसील दिवस में पानी निकासी, फसलों के खराब होने पर मुआवजा दिए जाने, राशन कार्ड जैसी शिकायतें पहुंची। इस दौरान मात्र 25 शिकायतें ही पहुंच पाईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण हो पाया। इस अवसर पर तहसीलदार दयाराम, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद वर्मा, कानूनगो कमल राठौर, कृषि यूनिट प्रभारी दिनेश कुमार समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
