सांसद के पत्र पर बोले सीएम, कार्रवाई करेंगे

 

रुड़की। भाजपा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निंशक के प्रतिनिधि चौधरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हरिद्वार के गांव खेड़ी शिकोहपुर के लोगों ने सांसद से मिलकर पुलिस पर झूठे मुकदमे दर्ज करने की जानकारी दी थी। मुकदमे वापस कराने की मांग की थी। सांसद की ओर से एक जुलाई को मुकदमे की वापसी के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा गया था। बाद में सांसद ने 11 जुलाई को दूसरा पत्र भेजकर मांग की थी कि सहकारी समितियों के किसानो की मृत्यु होने के बाद उनके बकाया ऋण का शत प्रतिशत ब्याज माफ करने की मांग की थी। बताया कि सीएम ने सांसद को पत्र लिखकर दोनो मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *