मूसलाधार बारिश में नैल में आवासीय मकान ढहा
चमोली। गैरसैंण विकासखंड के खंसर घाटी के नैल गांव में गत दिन हुई भारी बारिश में बाद इंद्र सिंह का आवासीय मकान ढह गया। वर्तमान में इंद्र सिंह का पूरा परिवार गांव में अन्य रिस्तेदार के घर शरण लिए हुये हैं बताया कि वह गरीब व्यक्ति है कहा कि राजस्व उप निरीक्षक संदीप बिष्ट ने भी अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। प्रभावित इंद्र सिंह ने शासन प्रशासन से उन्हें आपदा राहत के तहद मुआवजा देने की गुहार लगायी है। वहीं दूसरी ओर मठकोट गांव की विधवा माहेश्वरी देवी पत्नी दीवानी राम का आवासीय भवन भी गत दिन टूट गया है। इस बीच राजस्व उप निरीक्षक आशुतोष रावत ने बताया कि घटना का मौका मुआयना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
