अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुड़की। अवैध शराब की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गश्त के दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर स्थित निर्माणाधीन मंदिर के पास से एक युवक को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध शराब के 50 पव्वे बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनित कुमार, निवासी ग्राम निजामपुर बतााया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
