नेत्र जांच शिविर में निशुल्क दवाई वितरित की
रुड़की। भगवानपुर विधानसभा के गांव हरचंदपुर माजरा में जगतबंधु सेवा ट्रस्ट ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री एवं बसपा नेता सुबोध राकेश ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम रोशनी देने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में नेत्रों की जांच कराने पहुंचे मरीजों को निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. स्वाति, डॉ. विपुल अरोड़ा, डॉ. प्रशांत धीमान,डॉ. समीर सिंधु,सुमित प्रजापति,डॉ. दिया शाह, विकी गुप्ता, जॉनी कुमार विधानसभा अध्यक्ष, विनय त्यागी,नरेश चौधरी हरचंदपुर, नीरज कुमार, स्वाति, सौरभ प्रजापति, ओमकार प्रजापति, गोपाल भंवर, शेखर कुमार, राजकुमार, रवि कुमार, आदेश कुमार, शिव, आजाद आदि रहे।
