कालाढूंगी में नेत्रदान जागरूकता को हुई गोष्ठी
हल्द्वानी। नेत्रदान पखवाड़े के तहत कालाढूंगी सीएचसी में नेत्रदान जागरूकता गोष्ठी हुई। जिसमें सीएचसी के वरिष्ठ दृष्टि मितिज्ञ धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। कहा, नेत्रदान एक ऐसा दान है, जिसे महादान कहा गया है। इसके लिए खुद भी नेत्रदान करें और दूसरों को भी जागरूक करें। चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कन्याल, चीफ फार्मासिस्ट जगदीश पाठक ने भी लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ. अमित मिश्रा, मनमोहन रौतेला, नवीन पपने रहे।
