नैनीताल में युवाओं ने बाइक रैली निकाली
नैनीताल। कृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद व जय श्रीराम दल की ओर से बाइक रैली निकाली गई। नारेबाजी के साथ रैली मल्लीताल से तल्लीताल पाषाण देवी मंदिर तक निकाली गई। जहां प्रसाद वितरण कर रैली का समापन किया गया। जय श्रीराम दल के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बाइक रैली डीएसए मैदान से मालरोड होते हुए तल्लीताल पाषाण देवी मंदिर तक रैली निकाली गई। पाषाण देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण कर रैली का समापन किया गया। इस दौरान रैली में नितिन कार्की, राहुल कुमार, कुंदन सिंह तिलारा, विक्की वर्मा व वीरेंद्र वेदी आदि शामिल रहे।
