मैदान में गड्ढे खोदने पर भाजपा पार्षदों ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार। ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान में अवैध रूप से गड्ढे खोदे जाने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने प्रदर्शन किया। दो दिन के भीतर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और गड्ढे न भरवाने की स्थिति में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। शनिवार सुबह भाजपा पार्षदों ने ऋषिकुल विद्यापीठ के मैदान में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ऋषिकुल विद्यापीठ की संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए ऋषिकुल विद्यापीठ की संस्था द्वारा गड्ढे खोदे गए हैं। इस दौरान पार्षद ललित रावत, सपना शर्मा, परविंदर सिंह गिल, विनीत जोली, विवेक उनियाल, नेपाल सिंह, आशा सारस्वत मौजूद रहे।
