सभासद ने डीएम से लगाई गुहार
पौड़ी। नगरपालिका की सभासद ने पालिकाध्यक्ष पर अभ्रद व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए डीएम से मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। सोमवार को डीएम को ज्ञापन देते हुए वार्ड नंबर 7 की सभासद अनीता रावत ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान सभासद अनीता रावत ने कहा कि बीते 8 सितंबर को वह नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के साथ नगरपालिकाध्यक्ष से वार्ड की समस्याओं के हल को लेकर गए थे। इस दौरान नगरपालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष बीते 4 सालों से उनके साथ अभ्रद व्यवहार कर रहे है। इससे पूर्व भी प्रशासन से उनके खिलाफ शिकायत की गई थी लेकिन तब भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने डीएम से पालिकाध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, डीएम डा.आशीष चौहान ने मामले में पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए है।
