पंजाबी भाषा की दो टॉपरों को देहरादून में किया सम्मानित
रुद्रपुर। राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा में पंजाबी भाषा में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गुरुनानक इण्टर कॉलेज की दो छात्राओं को सम्मानित किया। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की ओर से देहरादून में आयोजित समारोह में गुरुनानक इण्टर कॉलेज की छात्रा किरन कौर और परविंदर कौर को कैबिनेट मंत्री सुबेाध उनियाल व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सम्मानित किया। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, सम्पूर्ण सिंह, सिमरनजीत कौर, रजिन्दर कौर, तजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, नेमचंद्र मौर्य, डॉ प्रशांत विश्वास ने बधाई दी।
