405 टिन अवैध लीसे के परिचालन में दो व्यक्ति हिरासत में

चमोली। 405 टिन अवैध लीसे का परिचालन करने के आरोप में गैरसैंण पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। गैरसैंण पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को आदिबदरी के पास एक ट्रक को देख कर रोका। जिसमें 405 टिन लीसा लदा हुआ था। पूछताछ के दौरान वे इसके परिचालन का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाये। इस लीसे का मूल्य करीब 10 लाख बताया गया है। पुलिस ने ट्रक को सीज तथा हल्द्वानी निवासी मुकेश जोशी एवं पानीपत हरियाणा के संजय को गैरसैंण पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *