महाविद्यालय तलवाड़ी में निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारम्भ
चमोली। महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राध्यापकों के प्रयास से तलवाड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारम्भ हो गया है। प्रथम बैच में 65 अभ्यार्थियों को एसएससी, बैंकिंग एव लोवर सबऑर्डिनेट जैसी परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ ग्राम प्रधान तलवाड़ी स्टेट दीपा देवी, राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राचार्य डॉ योगेंद्र चंद्र सिंह, पीटीए अध्यक्ष महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद पिमोली, पत्रकार सुभाष पिमोली तथा पूर्व छात्र कल्याण समिति अध्यक्ष प्रदीप जोशी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
