कोविड केयर सेन्टर के लिये खरीदे गये 60 ऑक्सीजन सिलेंडर

रुडकी

झबरेडा में कोविड-19 महामारी से बचने के लिए जल्द ही कोविड केयर सेन्टर की शुरुआत होगी। इस 20 बेड वाले सेंटर का शुभारंभ 27 मई को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, डॉक्टर दिनेश कुमार त्रिपाठी के साथ मुरादाबाद से 60 ऑक्सीजन लेकर आए हैं। यह सेंटर विधायक देशराज कर्णवाल, डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी प्रज्ञा हास्पिटल एवं संजीवनी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट झबरेड़ा के समस्त ट्रस्टी, डॉ. हर्ष वर्धन व सतीस शर्मा, वैजयंती माला के व्यक्तिगत सहयोग से चलाया जाएगा। दावा किया गया कि यह कोविड-19 हॉस्पिटल 100 बेडों की क्षमता तक बढ़ाया जाएगा। जिसमें अटल आयुषमान योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष जन आरोग्य योजना साधारण, गोल्ड कार्ड धारकों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा एवं अन्य मरीजों का इलाज उत्तराखंड सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ऑक्सीजन तथा भर्ती की 24 घंटे सुविधा, एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त जानकारी झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के निजि सचिव जितेंद्र कुमार ने प्रेस को विज्ञिप्त जारी कर बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *