टिहरी पुलिस ने देहरादून से 5 हजार के इनामी को पकड़ा

नई टिहरी। नई टिहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में चिट फंड कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये व्यक्ति पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा था। मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते 2 मार्च 2022 को लंबगांव थाने में उमा बिष्ट ने तहरीर देते हुये बताया कि जन शाक्ति मल्टीस्टेट मल्टी पर्पज कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की ओर से लंबगांव में विभिन्न योजनाओं में खाते खुलवाकर लोगों को अच्छा लाभ कमाने का लालच दिया। काफी समय बाद जब लोगों ने अपना पैसा मांगना शुरु किया। तो सोसाइटी का संचालन करने वाले 6 लोग दफ्तर बंद कर फरार हो गए। वादी उमा बिष्ट ने इसकी लिखित शिकायत लंबगांव थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मल्टीस्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी में काम वाले पांच लोगों को कुछ दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया।  बताया मामले में विश्वदीप नौटियाल (41) के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की। बीते सोमवार को नई टिहरी पुलिस ने विश्वदीप नौटियाल निवासी अपर तुनवाला थाना रायपुर देहरादून को देव ऋषि एनक्लेव पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया है। मौके एएसपी जेआर जोशी, सीईओ एसपी बलोनी, थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील पंत, कुलदीप सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *