वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की

पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी व आशियाना वृद्ध आश्रम जयहरीखाल में 47 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विभाग की ओर से वृद्धजनों के मधुमेह, बीपी, नाक, कान व मूंह आदि की स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके पर चिकित्साकों ने वृद्धजनों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और स्वास्थ्य देखभाल की जानकारियां दी । इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों को तकिया, पंखे, थरमस, जूस, फल आदि वितरित किया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एकेश्वर डॉ. आरती बहल, डॉ. शशांक उनियाल, स्वेता गुसाईं, पुष्पेंद्र राणा, श्वेता गुसाईं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *