बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टेट ओपन बैडमिंटन कप (लिटिल मास्टर चैम्पियनशिप) प्रतियोगिता संपन्न हुई। कुसुमखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पार्षद व प्रतियोगिता के आयोजक तन्मय रावत ने बताया कि अंडर 10 में हल्द्वानी के सार्थक जोशी, अंडर 14 में हल्द्वानी के शौर्य यादव, अंडर 9 बालिका वर्ग में युक्ति यादव अंडर 11 में अनुसूया भंडारी विजेता बनीं। इस दौरान पूर्व सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडे, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, वेटलिफ्टर मुकेश पाल, जगमोहन बगडवाल, शरद रावल, दिनेश जोशी, मानस साह, हिमांशु , प्रीति रावत, दीपा पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *