वहाँ दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच
चमोली। तहसील गैरसैंण के कर्णप्रयाग गैरसेंण मोटर मार्ग पर रण्डोली के समीप 02.09.2023 को वाहन संख्या यूके 07टीबी 5679 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार चालक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के क्रम में इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट गैरसेंण द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कमलेश मेहता ने बताया कि उक्त दुर्घटना के विषय में कोई व्यक्ति साक्ष्य/जानकारी देना चाहता हो तो वह व्यक्ति लिखित या मौखिक रूप से 15 के दिन के अन्दर उनके कार्यालय में दे सकते हैं।
