बालीवुड फिल्म 2024 में नजर आएंगी दून की तेजस्वी अहलावत, मंगलवार को होगी आनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज

देहरादून।

फिल्म ‘मर्दानी’ से बालीवुड में डेव्यू करने वाली देहरादून की तेजस्वी सिंह अहलावत अब फीचर फिल्म 2024 में नजर आएंगी। फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जिसमें तेजस्वी मुख्य भूमिका में है। फिल्म मंगलवार को आनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।
रोहिन रवींद्रन नायर के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में हुई है। देहरादून के राजपुर रोड, इंदर बाबा मार्ग निवासी तेजस्वी ने बताया कि ये चार ऐसे दोस्त की कहानी है, जो एक अनाथालय में एक साथ बड़े हुए हैं और मुंबई में वैश्विक महामारी का सामना करते हैं। फिल्म की कहानी को कुछ इस तरह बुना गया है कि इसमें दर्शकों को हाल ही में आई कोरोना महामारी से जुड़े उनके अनुभवों और उससे मिली सीख पर विचार करने का मौका मिलेगा। इस फिल्म में मुस्कान जाफरी, मयूर, मिहिर आहूजा, शार्दुल भारद्वाज ने भी अभिनय किया है।
बनारस में होगी फिल्म ‘हसल’ की शूटिंग:  तेजस्वी ने बताया कि उनकी फिल्म हसल की शूटिंग दिसंबर में बनारस में होगी। जिसकी तैयारी की जा रही है। निर्देशक रवि सिंह की फिल्म हसल में मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा, रणवीर शौरी के साथ देहरादून की तेजस्वी सिंह अहलावत और राघव जुयाल भी हैं। रिलीज अगले वर्ष फरवरी में की जाएगी। फिल्म हर व्यक्ति के अंदर मौजूद अंधेरे को खोजती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *