झूठी सूचना देने पर 10 हजार रुपये का चालान काटा
पिथौरागढ़
जाजरदेवल पुलिस को झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को महंगा साबित पड़ा। पुलिस के मुताबिक रुईना निवासी महेंद्र लाल ने हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से सूचना दी कि गांव में अवैध भांग की खेती की जा रही है। एसआई मीनाक्षी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ भादवि की धारा 83 के तहत दस हजार का चालान काटा है।
