शांतिपुरी में पहले दिन 115 कुंतल धान तुला
रुद्रपुर
शांतिपुरी में गुरुवार को प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा ने सरकारी धान खरीद केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन किसान देवी दत्त जोशी, बिशन सिंह, दिक्षांत खाती, त्रिलोक सिंह खाती समेत कुल पांच किसानों ने अपना धान सरकारी क्रय केन्द्र पर बेचा। केन्द्र प्रभारी जीवन सिंह रौतेला ने बताया कि पहले दिन कुल 115 कुंतल धान खरीद सरकारी रेटों पर हुई है। बताया कि केन्द्र पर किसानों के लिए सभी अवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। किसानों को पंजीकरण के हिसाब से क्रमवार बुलवाने की व्यवस्था की गयी है।
