पारिवारिक विवाद में दो पक्ष भिड़े
रुड़की
पारिवारिक झगड़े को लेकर दो पक्षों की कोतवाली में बहस हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार लगाकर शांति से अपनी बात रखने को कहा। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर गांव में दो पक्षों में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। मामला घर पर नहीं सुलझा तो दोनों पक्ष एक दूसरे की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर और आपस में भिड़ गए। इंस्पेक्टर आरके सलकानी ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी पर विवाद हुआ है, विवाद की जांच जारी है।
