आंदोलनकारी बोले मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

पिथौरागढ़

डीडीहाट में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन 72 वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को चिल्ड्रन पार्क में आंदोलनकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एक मांग को तो प्रशासन ने पूरी कर दी है। अन्य दो मांगों को लेकर भी जब तक सरकारी तंत्र कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। यहां राजेंद्र बोरा, अंशू कन्याल, गोपाल सिंह, कलावती देवी, राजू पानू, हिमांशु चुफाल, रिया कन्याल, पंकज बोरा, दान सिंह देउपा, ललित चुफाल, चंचल सिंह चौहान, पंकज खोलिया, त्रिलोक बोरा, राजू बोरा, गिरधर बोरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *