तिवारी के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने से सीमांत में खुशी
पिथौरागढ़
उत्तराखंड हाईकोट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने से उनके गृह जनपद सीमांत में खुशी की लहर है। गुरुवार को जनमंच के संयोजक भगवान रावत के नेतृत्व में टकाना में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। रावत ने कहा कि तिवारी का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनना यहां के लिए गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने अपने और तिवारी के छात्र जीवन की यादों को भी साझा किया। खुशी जताने वालो में विपिन पांडेय, मनोज ठकुराठी, धर्मेंद्र जोशी, चेतना सिंह, प्रशांत जोशी, अनिल मनौला शामिल रहे।
