डॉ. अलकनंदा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवॉर्ड
रुद्रपुर
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिक महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ. अलकनन्दा अशोक को अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव 2023 में ‘प्रिंसपल ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय में किए गए बेहतरीन कार्यों को लेकर प्रदान किया गया है। कार्यक्रम देहरादून में 29 अक्तूबर को आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य एवं नवाचार के लिए चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कुलपति ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
