गंगनहर से सलेप हटाने की मांग

रुड़की

नगर पंचायत के वार्ड तीन के सभासद नाजिम त्यागी ने गंगनहर के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर पुल पर बने पीलर के बाहर बनी गोलाई को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पिरान कलियर मे आए दिन देश-विदेश से हजारों जायरीन आते हैं‌ं और दुर्घटना का शिकार होकर पानी के तेज बहाव में बहे जाते हैं। कहा कि नई गंगनहर पर बने पिलर के बाहर के सेट्रिंग गोलाई को सिंचाई विभाग की ओर से लगभग 30 वर्षों से नहीं हटाया गया है। इस कारण पानी का बहाव तेज होता है। इसी कारण आए दिन जायरीन और क्षेत्र के लोग के गंग नहर में डूबने की दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *