एक महीने में 143 लोगों ने रेबीज वैक्सीन लगवाई
नैनीताल
बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में अक्तूबर महीने में 143 लोगों ने रैबीज की वैक्सीन लगाई। जिसमें 117 लोगों ने कुत्तों के काटने पर, 9 लोगों ने बंदरों के काटने पर, 15 लोगों ने बिल्ली के काटने पर रैबीज की वैक्सीन लगाई गई। गुरुवार को भी पांच लोगों ने कुत्तों के काटने पर वैक्सीन लगवाई। डॉ. डीएस गंगोला ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल कुत्तों के काटने के मामलों में काफी कमी आई है।
