विकास मिस्टर उत्तराखंड के टॉप-10 में

चम्पावत

नैनीताल में आयोजित ओपन बॉडी बिल्डिंग के मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के कोषाध्यक्ष विकास सिंह ऊर्फ बिट्टू ने टॉप-10 में जगह बनाकर आठवां स्थान हासिल किया है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि विकास ने ऑल ओवर मिस्टर कुमाऊं में दूसरा स्थान हासिल कर पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगरपालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, कोच अंकुर चौधरी, जिम सेंटर ऑनर पवनेश पाटनी, वार्ड सभासद योगेश पांडेय, टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी, सचिव दीपक जोशी सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *