अमिताभ और अक्षय को धमकाकर अपंग और खोखला होने का परिचय दे रही कांग्रेस – अनिल विज

चंडीगढ़ 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि विपक्ष की सार्थक भूमिका निभाने में असमर्थ कांग्रेस केंद्र सरकार का विरोध करने को सिने स्टारों का सहयोग लेने के लिए अमिताभ और अक्षय जैसे स्टारों को धमका रही है। यह दोनों हस्तियां देश का सम्मान हैं। इनका विरोध करना कांग्रेस पार्टी के अपंग और खोखला होने का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अमिताभ और अक्षय से माफी मांगकर महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बॉलीवुड स्‍टार अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्मों की शूटिंग राज्‍य में नहीं होने देने का चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने इन दोनों अभिनेताओं पर महंगाई के दौर में खामोशी अख्तियार करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि ये दोनों अभिनेता, केंद्र में मनमोहन की सरकार के समय बहुत ट्वीट करते थे। लेकिन अब, जब नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई इतनी बढ़ गई है और पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं इन दोनों ने चुप्‍पी साध रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *