स्वास्थ्य जागरूकता हेतु  वालीबॉल मैच का आयोजन किया

हरिद्वार

स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना जीवन के लिए सबसे खतरनाक है। आज युवा मानसिक स्वास्थ्य एवं भोजन पर कम तथा शरीर गठन पर ज्यादा ध्यान देते है। युवाओं तथा आम नागरिक की अच्छे स्वास्थ्य का अर्थ बीमारियों से बचने के उपाय मात्र से है। जबकि वास्तविकता इससे अलग है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आशु चौधरी ने दयानंद स्टेडियम मे स्वास्थ्य के प्रति आम लोगों को प्रेरित करते हुये यह बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड के खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया है। क्रीडा परिषद के सचिव डॉ० अजय मलिक ने खेलों को मानसिक ऊर्जा का केन्द्र बताया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० शिवकुमार चौहान ने खेल को सामाजिक समरसता एवं संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का सबसे प्रभावी प्रयोग बताया। आम नागरिक की स्वास्थ्य जागरूकता के लिए वालीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिभाग करने वाले लोगों का अनुभव अन्य लोगों के लिए प्रेरक सिद्ध हुआ तथा स्वास्थ्य प्रतिज्ञा के अनुसार अपने पडोस मे रहने वाले लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक एवं अपने साथ लेकर आने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम मे डॉ० विक्रम सिंह, महावीर सिंह, डॉ० यशपाल सिंह तोमर, डॉ० कपिल मिश्रा, डॉ० अनुज कुमार, जतिन्दर मोहन, धर्मेन्द्र चौधरी, संदीप शर्मा  अंतरराष्ट्रीय धावक (हॉफ मैराथन) अजीत कुमार, सुदेश सैनी, संजीव चौहान, अक्षित कुमार, पार्थ, ऋतिक, यश पंवार, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० शिवकुमार चौहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *