बाजपुर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

 

रुद्रपुर। ट्रैक्टर से घर जा रहे एक युवक की तालाब में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। युवक को परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार यूपी स्वार के गांव चूनावाला निवासी प्रियांशु (18) ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। घर के समीप प्रियांशु ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित्र होकर तालाब में पलट गया। जिसे आसपास के लोगों तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद प्रियांशु को गंभीर हालत में बाजपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रियांशु की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *