बेनाम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

पौड़ी

नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन अपनी उपलब्धियां गिनवाई और अपने कार्यकाल को शहर के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताया। कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर शहरहित में विकास कार्यो में सहयोग किया जाएगा। शुक्रवार को नगरपालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन प्रेसवार्ता में कहा कि साल 2003 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न मोहल्लों में रास्तों का निर्माण, पॉलीथिन बंद करने का काम किया। इस कार्यकाल में शहर में कांजी हाउस, स्लाटर हाउस, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क, बैंज्वाड़ी में सड़क, व्यू प्वाइंट, प्रवेश द्वार के साथ ही कई स्थानों पर पार्किंग का निर्माण करवाया गया। कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नवर्निमित बस स्टेशन में पार्किंग निर्माण का लोकार्पण किया गया। जिस पर पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया गया है। यहां पर 25 गाड़ियों की परमानेंट पार्किंग के साथ ही पर्यटकों के लिए 50 गाड़ियों की पार्किंग होगी। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में हर वार्ड में विकास कार्य किए गए है। कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जिला प्रशासन के साथ आपसी तालमेल के साथ शहरहित में विकास कार्यो में सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *