पेड़ से गिरकर महिला घायल

ऋषिकेश।

मवेशी के लिए चारापत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला गिरकर घायल हो गई। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दर्शन महाविद्यालय के पास एक महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को 108 सेवा से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। तपोवन चौकी प्रभारी अनिल भट्ट ने बताया कि महिला इंद्रावती निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर घास काट रही थी। इस बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गई। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *