हंस बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पौड़ी

हंस अस्पताल परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। एक दिवसीय बाल मेले में हंस अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगाए गए स्टालों पर बच्चो ने विभिन्न तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। महोत्सवव में प्राथमिक मॉर्डन स्कूल बिलखेत, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, विद्यामंदिर ग्रीन पब्लिक स्कूल, राइंका सतपुली के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, राजस्थानी, गुजराती आदि लोकगीतों पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल की महिला कर्मियों द्वारा संस्कृतिक लोक प्रस्तुति दी गयी। बच्चों ने यहां पर मिक्की माउस व जम्पिंग हाउस का आनंद भी लिया। इससे पहले विद्या मंदिर, ग्रीन, मॉर्डन पब्लिक आदि स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। इस मौके पर सीनियर डा. आरएस रावत, डा. आकाश, डा. आनंद जैन, डा. गीता पंकज शर्मा, पूर्व विधायक जोत सिंह बिष्ट, अस्पताल प्रबंधक शालनी चौहान, आईटी हेड मुकेश रावत, वीरेंद्र सिंह, मनोज रावत, प्रीती, मोनिका आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *