प्रतिबंधित प्रजाति के 11 कछुओं के साथ दो गिरफ्तार
रुद्रपुर
पुलिस ने प्रतिबंधित प्रजाति के 11 कछुओं समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार शाम पुलिसकर्मी भारत भूषण, देवेंद्र कन्याल ने मुखबिर की सूचना पर खंडहरनुमा झोपड़ी में कट्टों में भरे कछुए बरामद किए। गणेश गंगवार पुत्र गोपाल गंगवार निवासी सुरेन्द्रनगर के पास से छह जिंदे कछुए बरामद हुए। जबकि उसके दूसरे साथी राहुल विश्वास उर्फ सपन पुत्र वासुदेव विश्वास निवासी देवनगर नंबर-3 के पास से पांच जिंदा कछुए बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
