चौथे दिन भी जारी रहा एनएचएम कार्मिकों का कार्यबहिष्कार

अल्मोड़ा

वेतन विसंगति समेत लंबित मांगों के निराकरण को चौथे दिन रविवार को भी एनएचएम कर्मी होम आइसोलेशन (कार्यबहिष्कार) पर रहे। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मियों ने रोष जताया। चार दिनों से कार्मिकों के कार्यबहिष्कार के चलते कई काम प्रभावित हो रहे है। गौरतलब है कि नौ सूत्रीय मांगों जिसमें सामूहिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, सेवाकाल में मृत्यु होने पर परिवार को उचित आर्थिक सहायता और एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने, वेतन विसंगति दूर करने, गोल्डन कार्ड का लाभ दिए जाने समेत अन्य शामिल के निराकरण को लेकर बीते 28 मई से एनएचम कर्मी विरोध कर रहे है। 6 दिनों तक एनएचएम के कर्मियों ने बांह फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन के साथ काम किया। लेकिन इसके बाद भी मांग पूरी नही होने पर आक्रोशित कर्मचारी तीन जून से कार्यबहिष्कार पर डटे है। रविवार को भी एनएचएम कर्मी कार्यबहिष्कार पर रहे। इधर करीब 250 कर्मियों के चार दिनों से कार्यबहिष्कार पर होने से आपातकाली से लेकर टीकाकरण, सैंपलिंग आदि कार्य प्रभावित हो रहे है। विरोध करने वालों में एनएचएम जिलाध्यक्ष डॉ. शिखा जोशी, दयाल, अंजलि पांडे, चारुल महेश्वरी, रीना बिष्ट, डॉ. विशाल शर्मा, रूचि जोशी, आनंद मेहता समेत तमाम एनएचएम कर्मी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *