डाक सेवकों ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया
चमोली
ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही, डाक सेवकों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया। मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने रोष जताया। शुक्रवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नई टिहरी स्थित मुख्य डाकघर परिसर में हड़ताल जारी रही। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष राम किशोर सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के कारण टिहरी और उत्तराकाशी डाक परिमंडल के अंतर्गत 354 डाक घरों में ताले लटके हुये है कहा इसके लिये केंद्र सरकार और डाक विभाग के उच्चाधिकारी जिम्मेदार है। डाक सेवक लंबे समय 11 सूत्रीय मांगों ने निस्तारण की मांग करते आ रहे थे, इसके लिये डाक सेवकों ने कई बार धरना प्रदर्शन करने के साथ सरकार और विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र देकर मांगों के बारे में अवगत करवाया। लेकिन मांगों का समाधान नहीं हो पाया, जिसके कारण डाक सेवकों को हड़ताल पर जाना पड़ा। धरना प्रदर्शन में मंडलीय सचिव राजपाल नेगी,विजेंद्र सिंह राणा, चंद्र सजवाण, मुन्नी देवी तोपवाल, विनय लक्ष्मी, राजवीर नेगी, दिनेश प्रकाश, इंद्र दत्त, अजय सकलानी, मुरलीधर, होशियार सिंह, कमलेश्वर रतूड़ी,आनंद प्रकाश, रोशनलाल, राजेन्द्र सिंह, उमेश चंद्र सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
