रिलायंस शोरूम लूट के मुख्य आरोपी को दून लाई पुलिस

देहरादून। देहरादून में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम से 14 करोड़ के गहने लूटने के मामले में बिहार से गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ले आई है। उस पर दो लाख रुपये का ईनाम घोषित था। आरोपी पर पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती आदि के मामले दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि रिलायंस डकैती मामले में प्रिंस कुमार को वैशाली बिहार से गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया कि बिहार जेल में बंद शशांक और सुबोध के कहने पर उसने डकैती की साजिश रची। घटना से पहले वो अभिषेक, विक्रम, राहुल, अविनाश के साथ बिहार से सहारनपुर आया था। सहारनपुर में से प्रिंस और अभिषेक उतर गए, जबकि बाकी आरोपी अम्बाला चले गए थे। घटना के बाद लूटी गई ज्वैलरी से भरे बैग राहुल और अविनाश की बाइक में रखवाया गया। जो तय रूट से सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस की सघन चैकिंग की सूचना मिलने पर आरोपियों ने बाइक और कार जंगल में ही छोड़ दी। यहां से प्रिंस ई-रिक्शा में बैठक पोंटा साहिब की तरफ चला गया गया। उसने बताया कि पोंटा साहिब से राहुल और अविनाश ज्वैलरी लेकर चले गये थे। विक्रम और अभिषेक अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंचे गये। एसएसपी ने बताया कि प्रिंस पर हत्या और लूट के मिलाकर पांच मुकदमें पूर्व में दर्ज हुए हैं। उसने डकैती की माल की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक दस आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *