समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हो हल
पौड़ी
सीएम हेल्पलाइन 1905 की वर्चुअल समीक्षा बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने अफसरो को कहा कि ऐसे मामले जिनमें भौतिक सत्यापन किया जाना हो तो जल्द कर ले। जहां पर संबंधित आवेदक से बात की जानी है उनसे बात करते हुए समस्या का निराकरण किया जाए। बैठक में डीडीओ मनविन्दर कौर आदि शामिल है।
