डीडीए के शासनादेश लागू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

पिथौरागढ़

पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी होने तक संगठन के लोग आंदोलन पर डटे रहेंगे। यह निर्णय मंगलवार को हुए धरने में पहुंचे लोगों ने लिया है। चेतावनी दी है कि जल्द शासनादेश लागू नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था, जिसका जनता विरोध कर रही है। कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती जब तक विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, शहाबबुद्दीन, अख्तर हुसैन, प्रताप सिंह सत्याल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन पंत, लक्ष्मण सिंह ऐठाणी, एमसी काण्डपाल, रॉबिन भंडारी, भारत रत्न पांडे, नरेश, पीसी तिवारी, तारा चंद साह, किरन, भावना पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *