रुद्रपुर में 21 दिसंबर को प्रदेशभर से जुटेंगे कांग्रेसी

रुद्रपुर

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा है कि रुद्रपुर में 21 दिसंबर को सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की जाएंगी। गाबा ने कहा महंगाई, बेरोजगारी, संविधान से छेड़छाड़ जैसे गंभीर मुद्दों पर सम्मेलन में चर्चा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। यहां कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पीलीभीत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में उप नेता सदन विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि सम्मेलन में भाजपा की झूठी घोषणाओं को जनता के बीच रखा जाएगा। जिस प्रदेश में बिजली बनती है वहां बिजली महंगी मिल रही है और अगले साल से 25 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। गैस सिलेंडर 500 का देने का वादा भाजपा सरकार कर रही है, लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार होने के बाद भी महंगा सिलेंडर जनता को मिल रहा है। यहां पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष बण्डिया मान सिंह, उम्मेद सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, देवेंद्र कन्याल, दान सिंह राना, विजय शंकर यादव, नासिर ख़ान, डॉ. विनोद, मो ताहिर, शमीम, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित ज्याला, पंकज टम्टा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *