देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

चम्पावत

पुलिस ने देसी शराब के साथ एक युवक को दबोचा है। पकड़े गए युवक पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फागपुर, बनबसा निवासी 30 वर्षीय अमित सिंह पुत्र गोविंद सिंह के कब्जे से 52 पव्वे देसी शराब बरामद किए हैं। बताया कि युवक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल दिलीप कुमार, वीर सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *