विधायक कैड़ा ने किसानों की समस्याएं सुनीं
नैनीताल
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को सात किमी पैदल चलकर ओखलकांडा ब्लॉक के थली, मोहनागांव व मज्यूली, दीनी के काश्तकारों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी से किसानों को हर हाल में नुकसान का उचित बीमा क्लेम दिलाया जायेगा। बीमा कम्पनी के अधिकारियों के समक्ष तथ्यों को रखा गया है कि कौन से मौसम का आकलन कर बीमा कम्पनी ने किसानों का बीमा तय किया, जबकि किसानों को उनकी जमा प्रीमियम भी नहीं मिल पाई। विधायक ने कहा कि भीड़ापानी मोटर मार्ग से थली मोहनागांव की ओर मोटर मार्ग की स्वीकृति के बाद रोड कटान का कार्य प्रारंभ हो गया है और जो थली से आगे मोहनागांव तक पहुंचने वाला है। भविष्य में इसको दीनी तक मिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि बीमा कम्पनी को ईमानदारी से किसानों का बीमा क्लेम देना चाहिए। उनके साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
