कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ चोरी का मुकदमा
रुड़की(
)। महिला पर एक व्यक्ति के साथ मिलकर देवर का लोहे का गेट चुराने और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। घटना के एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। खानपुर के सिकंदरपुर गांव निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पांच भाई थे। तीन साल पहले एक भाई सुरेश के मरने पर उसकी पत्नी पंकज देवी वारिस बनी। बाद में पंकज ने संपत्ति दोनों बेटों रविकांत और पराग के नाम कर दी और लक्सर में अलग रहने लगी।
