अतिक्रमण हटाने के लिए दिया दो दिन का समय

रुड़की

नगर पंचायत की टीम ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दो दिन का समय दिया है। 2 दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में सड़क के किनारे ठेलिया लगाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिन्हित करने के साथ ही 2 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर 2 दिन के अंदर अतिक्रमण नही हटाया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की टीम में अंकित कुमार, लोकेंद्र कुमार, रूपचंद, संजीव कुमार, विकास कुमार, शिवम व नौशाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *