स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाए नगर निगम
देहरादून
चंद्रबनी वार्ड के निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान चंद्रबनी के कैलाशपुर, पित्थूवाला खुर्द, अमर भारती, चोयला चंद्रबनी भूतों वाला, धारावाली पटियों वाला आदि क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड में करीब 350 लाइटों की जरूरत है। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को जंगली जानवरों का भय बना रहता है। इस दौरान मंडल महामंत्री मदन सिंह, नवीन झा, अनिल ढकाल, माधुरी नेगी, राधेश्याम कश्यप, विकास कश्यप, विक्की यादव आदि मौजूद थे।
