युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुड़की
साइकिल सवार की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लक्सर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कुन्हारी निवासी पवन पुत्र काका अपने मामा के यहां आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब दस बजे पवन साइकिल से सुल्तानपुर कुन्हारी अपने घर वापस जा रहा था। मृतक पवन के मामा और भाजपा नेता जय भगवान सैनी की तहरीर कर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
