विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं के बारे में बताया

रुड़की

नगर पालिका परिषद की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में यात्रा का स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान वक्ताओं की ओर से केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने कहा कि सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पंवार, नागेंद्र, जमीर हसन अंसारी, सुशील राठी, पूर्व सभासद इकराम उल हक फारुकी आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आम जनता को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *