पछुवादून व जौनसार में 23कोरोना केस
विकासनगर
पछुवादून जौनसार-बावर में गुरुवार को 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में कोविड किट मुहैया करा दी गई है। उप जिला चिकित्सालय की सहायक नोडल अधिकारी रितु जोशी ने बताया कि विकासनगर ब्लॉक में 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चकराता ब्लॉक के सर्विंलांस अधिकारी संजय धस्माना ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सहसपुर ब्लॉक में भी गुरुवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से कालसी ब्लॉक में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। पीएचसी कालसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. गरिमा ने बताया कि इन दिनों कालसी ब्लॉक के प्रत्येक गांव में कोविड जांच के साथ ही टीकाकरण अभियान भी शुरू कर दिया गया है। एंटीजन जांच के दौरान किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है, जबकि आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं।
