जरूरतमंद ग्रामीणों को बांटी राशन किट
विकासनगर
कोरोना काल में जरूतरमंदों की मदद में जुटे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र सिंह ने आदूवाला और जुडली गांव में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट बांटी। उन्होंने ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग और ऑक्सीमीटर से जांच भी की। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में ग्रामीणों को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मनोज कुमार, रवि कश्यप, मोनू कुमार, किरन नेगी, दीपिका, भरत सिंह नेगी, कुलविंदर सिंह, शहजाद, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।
